फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं कमली यार दी... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को मशहूर गायक लखविंद्र बडाली ने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन कर खूब वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक संध्या में परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बड़ाली की दमदार प्रस्तुति से पूरा पंडाल झूम उठा। कार्यक्रम में बडाली ने आजा यार दे दीदार..., चरखा..., जुगनी कतदी चरखा..., मैं कमली यार दी..., ओ तेरा कि लगदा..., तूसीं फुल्लां वर्गे... आदि गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यक्रम में हिमाचली कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हिमाचली कलाकारों में दिलीप सिरमौरी, कुसुम कला मंच, कृष्ण वर्मा ठियोग, प्रकाश चंद कोटखाई, महिंद्र कोटखाई, गौरी शंकर सोलन, मंशा पंडित शिमला, असीम ग्रुप पालमपुर, रविंद्र चंदेल बिलासुपर, जय देवी, नरेश कुमार ने भी पहाड़ी एवं बालीवुड के गाने गाकर समा बांधा। वहीं सांस्कृतिक संध्या के दौरान हास्य कलाकार भोटू शाह और कविता बल्ला ने लोगों को हंसाकर लोटपोट कर दिया। इसके अलावा अन्य कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनता की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, एडीसी रतन गौतम, एसडीएम सुजानपुर वीरेंद्र शर्मा और एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें