फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी से क्योसिक मशीन में जमा करवा सकेंगे बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित क्योस्क मशीन में लोग फरवरी माह से बिजली का बिल जमा करवा सकेंगे। एक हफ्ते बाद जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी के पास स्थित यह मशीन शुरू हो जाएगी। इससे पहले बिजली बोर्ड की यह मशीन तीन वर्षों से बंद पड़ी थी। मशीन के ठीक होने के बाद लोगों को अब बिजली बिलों को जमा करवाने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। लोग मशीन द्वारा अपने बिलों को जमा करवा सकते हैं। बोर्ड की यह मशीन लगभग पिछले तीन सालों से खराब पड़ी हुई थी। बोर्ड द्वारा इस मशीन को तो स्थापित कर दिया गया था, लेकिन लोगों को इस मशीन से ज्यादा समय तक सुविधा नहीं मिल पाई थी। अब जल्द ही लोगों को इस मशीन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मशीन का पैसे डालने वाला सांचा खराब होने के चलते यह सुचारु रूप से नहीं चल सकी। अब बोर्ड द्वारा इस मशीन को ठीक किया गया है। मशीन में अब नई करंसी का सांचा स्थापित किया गया है। लोगों को जल्द ही इस मशीन की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ राकेश वर्मा का कहना है कि मशीन को ठीक कर दिया गया है। लोगों को फरवरी माह तक इस मशीन की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने कहा मशीन को ठीक करवाने के लिए तकनीशियन बुलाए गए थे। एसडीओ का कहना है मशीन की अब टेस्टिंग की जा रही है ताकि मशीन दोबारा बंद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें