फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर बनाया जाएगा आदर्श विस क्षेत्र : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विस क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा 20 से 23 जनवरी तक चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा जनसमस्याएं भी सुनेंगे। राजेंद्र राणा 20 जनवरी को सुबह 11 बजे बी पब्लिक हाई स्कूल नाल्टी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस के बाद सायं 3 बजे धनेड़ में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। वह 21 जनवरी को सुबह 11 बजे बनाल व 3 बजे चमियाना में जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

22 जनवरी को सुबह 10 बजे पटलांदर ग्राम पंचायत के लाहडू में, 12 बजे चलोह ग्राम पंचायत में और 3 बजे सुजानपुर के वार्ड नंबर 4 के डोली में लोगों से रूबरू होंगे। राजेंद्र राणा 23 जनवरी को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत ऊहल में एचवीएन पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक लीड देने वाले में प्रथम आने वाले चलोह ग्राम पंचायत के छनेहड़ बूथ को 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले लाहडू बूथ को 3 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहे डोली बूथ को 3 लाख रुपये स्थानीय लोगों की इच्छानुसार विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को देश का एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह कोई कसर नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें