फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने नोचा दंपती, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वीरवार को दोपहर बाद नगर परिषद के वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में दो बंदरों ने एक साथ एक बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने तो खुद को किसी तरह बचा लिया लेकिन उनकी पत्नी को बंदरों ने जगह जगह दांत गाड़ दिए। घायल की पहचान विमला देवी (64) निवासी कृष्णानगर के रूप में हुई है। महिला को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति मान चंद ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद दो खूंखार बंदरों ने पहले उन पर और बाद में उनकी पत्नी पर हमला कर जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि पत्नी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया है। जहां पर इंजेक्शन और मरहम पट्टी की गई। मान चंद ने प्रदेश सरकार और वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें