फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जहां समाज के सभी लोग मिलजुल कर गांव के साधारण परिवेश में अपनी खुशियां बांटते हैं। धूमल ने सोमवार को भोरंज के कंज्याण गांव में ग्रामीण मेले का शुभारंभ करने के पश्चात कहा कि गांव के लोग वर्षों से मनाए जा रहे मेलों से एक-दूसरे से जुड़ते रहते हैं। समाज में जागरूकता फैलाने का काम भी मेलों के माध्यम से अच्छी तरह होता है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल, स्थानीय प्रधान कर्मी देवी, प्यारे लाल शर्मा, दलबीर ठाकुर, बीना शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि समेत स्थानीय गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को बेटियां हैं अनमोल विषय पर तैयार की गानों की सीडी का विमोचन किया। इन गीतों को मनाली के प्रसिद्ध गायक किशोरी लाल द्वारा गाया गया है।
धूमल ने कहा कि जब हम एक लड़के को पढ़ाते हैं तब घर का एक सदस्य साक्षर होता है। लेकिन जब हम एक लड़की को पढ़ाते हैं तब पूरा परिवार साक्षर होता है। चूंकि जीवन में आगे चल कर एक लड़की ही एक परिवार की नींव रखती है। सीडी लांच करने के मौके पर धूमल ने आशा व्यक्त की है कि समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलें, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लोग काम करें, बेटियों को पढ़ाएं-लिखाएं और इस काम में यह गानों की सीडी भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने गायक किशोरी लाल और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें