फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर ठाकुर बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, देवराज, स्वरूप धीमान, किशोरी लाल, संसार चंद, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। बैठक में तीन वर्ष का लेखा जोखा रखा गया। प्रदेशाध्यक्ष ने नई सरकार तथा नए परिवहन मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार से परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने देय भत्तों, पेंशन का स्थायी बजट में प्रावधान करने की आस बंधी है। पिछली सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों और दमन के कारण ही सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। इस समय सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मंहगाई भत्ते की किस्तों का भुगतान, 2015 तथा 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को देय सेवानिवृत्त भत्तों का भुगतान तथा मेडिकल बिलों आदि भत्ते जो करोड़ों रुपये के लंबित पड़े है, उनका भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इसी माह बुलाकर रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान तीन वर्ष के लिए जिला हमीरपुर की इकाई का चुनाव भी किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजमेर ठाकुर, उपाध्यक्ष भाग सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुखदेव, सचिव सुरेश कटोच, कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह सोनी, सह कोषाध्यक्ष हरनाम सिंह, सहसचिव अशोक कुमार, मुख्य सलाहकार लेखराज, लेखा परीक्षक होशियार सिंह, प्रेस सचिव रिखी राम, संगठन मंत्री किशोरी लाल शर्मा और ज्ञान चंद, हरनाम सिंह, किशोर चंद, पुरषोत्तम दास, आज्ञा राम, रूप चंद, मनोहर लाल, प्रताप सिंह, बलदेव सिंह, ख्याली राम, नरोता राम आदि कार्यकारी सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें