बिझड़ी(हमीरपुर)। पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। विभाग ने पंचायतों में ग्राम सभाओं के लिए तीन चरणों में 5, 7 व 9 जनवरी का समय निर्धारित किया गया है। इसी कड़ी के चलते विकास खंड बिझड़ी में विभाग द्वारा निर्धारित पहले चरण की ग्राम सभाओं का आयोजन पांच जनवरी को किया गया।
बिझड़ी खंड की 48 पंचायतों में से 22 पंचायतों में ग्राम पंचायत कनोह, भकरेड़ी, जमली, मक्कड़, गारली, धंगोटा, ग्यारहग्रां, सोहारी, जौड़े अंब, टिक्कर राजपूतां, घंगोट, रैली, बड़सर, सौर, कलौहण, समताना, कड़साई, मोरसू सुल्तानी, घोड़ी-धबीरी तथा झंझयाणी में ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत जमली की ग्राम सभा में 200 के करीब ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ग्राम सभा में पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार पंचायत सचिव द्वारा गत वर्ष की कार्यवाही को जनता के सामने पेश किया। गत वर्ष के आय व व्यय पर चर्चा की गई तथा पंचायत के विकास कार्यों पर चर्चा की गई।