फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि भवन के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय का अपना प्रशासनिक ब्लॉक आगामी चार महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत दडूही में तकनीकी विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण का कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। विवि प्रशासन ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को भवन निर्माण कार्य का टेंडर आवंटित किया है। तकनीकी विश्वविद्यालय ने इसी साल करीब 62 करोड़ रुपये में यह प्रोजेक्ट सीपीडब्ल्यूडी को सौंपा है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक विभाग को मार्च 2018 में प्रशासनिक भवन बनाकर देना है।
विज्ञापन

इस कार्य को अंजाम देने के लिए विभाग दिन रात जुटा हुआ है। अकादमिक भवन बनाने में करीब नौ महीने अतिरिक्त समय लगेगा। दिसंबर 2018 तक अकादमिक भवन के बनकर तैयार होने की उम्मीद है। वर्तमान में तकनीकी विवि का कैंपस देवपाल चौक हमीरपुर के समीप पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर में चल रहा है। इस भवन में तकनीकी विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, डीन अकादमिक, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और अंकेक्षक समेत अन्य कर्मचारी बैठते हैं। पुराना भवन में पर्याप्त जगह के अभाव में कई तरह के परेशानी पेश आ रही है। जिसके चलते विवि ने बडू स्थित राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज का भवन भी लिया हुआ है। दडूही में अपना कैंपस तैयार होने के बाद विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के कुल सचिव (एचएएस) मदन लाल ने कहा कि दडूही में मार्च 2018 तक विवि का प्रशासनिक ब्लॉक तैयार हो जाएगा। अन्य कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें