बिझड़ी (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में वीरवार को दो दिवसीय खंडस्तरीय बाल मेले का शुभारंभ बीपीओ बिझड़ी देवेंद्र कुमार ने किया। बाल मेले के प्रथम दिन बिझड़ी खंड के 21 क्लस्टरों से प्राथमिक विंग के 210 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। बाल मेले में फैंसी ड्रेस, ड्राइंग और पेंटिंग कंपीटीशन, क्विज कंपीटीशन, सोलो सोंग, सोलो डांस, समूह नृत्य, विज्ञान (साइंस) एक्सपेरिमेंट एवं फन गेम्स जैसे म्यूजिक चेयर रेस, स्पून रेस आदि का आयोजन किया गया। प्राइमरी विंग के बाल मेले के समापन समारोह पर बीईईओ सुदेश कुमारी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएचटी भोटा संदीप कुमार पूर्व बीआरसी देशराज शर्मा, खंड प्रधान रोशन लाल बन्याल, महासचिव राजेश कुमार, कुलदीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।