फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत जसाई में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शुभम गौतम आयु 21 वर्ष निवासी जसाई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शुभम बाजार की ओर जा रहा था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि शुभम बेसुध होकर टाहली पुल के समीप पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने शुभम को इलाज के लिए गलोड़ अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में तबीयत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें