फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में 21 और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
अवाहदेवी में व्यापारियों के कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 21 और मामले सामने आए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 17 जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के तीन लोग 21 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय और 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव भकरी के दो लोग 67 वर्षीय महिला और 10 वर्षीय लड़का, गांव झरजनी का 50 वर्षीय व्यक्ति, कोटला की 53 वर्षीय महिला, नारा के 45 वर्षीय और 71 वर्षीय दो व्यक्ति, घंगोट का 18 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय लड़का, भोरंज के गांव धमरोल की 66 वर्षीय महिला, धंगोटा क्षेत्र के गांव खन्न की 25 वर्षीय महिला और 6 माह का शिशु, गांव अणु कलां की 22 वर्षीय युवती और भरेड़ी क्षेत्र के गांव पल्ही का 23 वर्षीय युवक शामिल है।
इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 68 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पॉजिटिव पाया गया है। जिले में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 93 सैंपल लिए गए, जिनमें से 4 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में मंडी जिले की धर्मपुर तहसील के गांव खौदा का 62 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला, मंडी जिले की तहसील सरकाघाट के गांव हरी का 50 वर्षीय व्यक्ति और अधवानी क्षेत्र के गांव धनोट का 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें