फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 206 किशोरियों को लगाया सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

Mon, 30 Mar 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ सहित अन्य अधिकारी। स्र
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान रविवार को जिले के 32 स्वास्थ्य संस्थानों में शुरू हुआ। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। एचपीवी वैक्सीन का यह टीका युवतियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने परिवारों की 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। पहले दिन करीब 206 किशोरियों को टीका लगाया।
विज्ञापन


जिले के सभी 32 टीकाकरण केंद्रों पर 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक टीके लगाए जाएंगे। छूटी लड़कियों के लिए 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून को भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 4338 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का एक-एक टीका लगाया जाना है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा, टौणी देवी के बीएमओ डॉ. रमेश रत्तू सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और लड़कियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

किस स्वास्थ्य खंड में कितना टीकाकरण

स्वास्थ्य खंड बड़सर में 44, भोरंज में 29, गलोड़ में 53, नादौन में 16, टौणी देवी में 31, सुजानपुर में 21 और मेडिकल कॉलेज में 12 किशोरियों का टीकाकरण किया। करीब 4.77 प्रतिशत किशोरियों का ही टीकाकरण हुआ है।

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण के दौरान उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ सहित अन्य अधिकारी। स्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें