फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हैप्स के वार्षिकोत्सव में बैंड-चार के 205 मेधावी नवाजे

विज्ञापन
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर में बैंड चार के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम मे - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के बैंड-4 का वार्षिक समारोह रविवार को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में एम्स बिलासपुर में कार्यरत एमबीबीएस एएमडी डॉ. मंजू दरोच (डरमैटोलॉजी विभाग) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने अभिभावकों का दर्शकदीर्घा में पहुंचने पर वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों व तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने सबका समारोह में पहुंचने पर अभिनंदन किया। विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य विकासनगर नैना लखनपाल, प्रधानाचार्य हीरानगर विनीता गुप्ता व विद्यालय समन्वयकों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। लक्की डिप की विजेता मधु बाला को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने अलग-अलग क्रियाकलापों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। लक्की डिप की विजेता आंचल को हैप्स के चेयरमैन ने इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान कुल 205 मेधावियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण वंदना, अंग्रेजी गाने द नाइट, सेव एनवायरमेंट सेव अर्थ पर लघु नाटिका, ट्रिवूट टू डॉक्टर, रिंग डांस, डांडिया, योग, ओनम और नाटी, भंगड़ा, घूमर, गिद्दा मुख्य रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य व विद्यालय में चल रहे सेवा कार्यक्रम का अनुसरण हर छात्र को करना चाहिए। इवेंट मैनेजर पूजा शर्मा, चेतना कपूर, रोहित अग्निहोत्री, रोहित शर्मा, विनोद शर्मा, बैंड हेड रीटा परमार, संगीत अध्यापक रेखा, अंकुश, शिप्रा, मुनीष, अभिषेक, सुमन, आशीष, मीनाक्षी, मीना, पूनम, मीना और पंकज शर्मा, अंजलि शर्मा, ऊषा शर्मा, विपन शर्मा व सुनील कुमार एवं अविनाश भारती सांस्कृतिक कार्यक्रम के समन्वयक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें