फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्लू पंप का प्रयोग करने पर कटेगा पेयजल कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। गर्मियों के मौसम के चलते क्षेत्र में पेयजल समस्या से निपटने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। टुल्लू पंप का प्रयोग करते पकड़े जाने पर विभाग की ओर से बिना सूचना के कनेक्शन काट दिया जाएगा। आईपीएच विभाग नादौन के सहायक अभियंता राजेश धीमान ने कहा कि क्षेत्र में कई लोग टुल्लू पंप का अनाधिकृत प्रयोग करके पेयजल सप्लाई के समय सीधे ही पंप लगा कर आवश्यकता से अधिक मात्रा में पानी एकत्रित करते हैं। इससे अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कई घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि ऐसा करता हुआ पाया गया तो पहली बार पकड़े जाने पर उसे 200 रुपये जुर्माना डाला जाएगा। जबकि, दूसरी बार पकड़े जाने पर उसे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी अगर व्यक्ति नहीं मानता है तो उसका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें