फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्याली स्कूल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला पन्याली में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें समाजसेवी पवन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह के शुभारंभ पर मुख्याध्यापक श्रीकांत सोनी और स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने लघुनाटिका के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई से पर्दा उठाया। इसके अलावा पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, एकलगान, सामूहिक गान आदि प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। एसएमसी प्रधान रीना देवी ने स्कूल में पानी की समस्या के चलते हैंडपंप लगाने की मांग की और स्कूल भवन की सुरक्षा के लिए सड़क के साथ डंगा लगाने की मांग मुख्यातिथि के समक्ष रखी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें