फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ने स्टूडेंट्स में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। कई स्कूलों में टीवी के माध्यम से बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया गया। जबकि, कुछ स्कूलों में मोबाइल फोन और रेडियो के माध्यम से बच्चों को यह कार्यक्रम सुनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान कैसे तनाव मुक्त रहना है, इसके बारे में टिप्स दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ने स्टूडेंट्स में जोश भरा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। सही सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सभी बच्चों को परीक्षा हॉल में बड़े एलसीडी पर दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से परीक्षा से संबंधित संदेश दिया गया और प्रश्नों के उत्तर दिए गए। परीक्षा के दिनों में बच्चे और अभिभावक किस तरह तनाव मुक्त रहें, इस पर प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए उत्तर और संदेश बच्चों के अत्यंत लाभकारी रहेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या आदर्श विद्यालय हमीरपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम नौंवी से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं को दिखाया गया। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर, रावमापा कक्कडिय़ार, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर और हीरानगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनोह, डीएवी स्कूल भड़ोली में भी बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

छात्रों ने पीएम की बातों को बताया प्रभावशाली
मन की शंका हुई दूर : निशांत
बाल स्कूल हमीरपुर के छात्र निशांत का कहना है कि प्रधानमंत्री की चर्चा से वह प्रभावित हुए हैं। इससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। परीक्षाओं संबंधी जो मन में शंका थी वह भी अन्य छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों से दूर हो गई।
विज्ञापन


परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने का संदेश मिला : अक्षय
बाल स्कूल के छात्र अक्षय का कहना है कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा को त्योहार की तरह मनाने का संदेश दिया है। जिससे परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी भी मनोबल को न गिराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें