फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव के पास बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया है। जबकि, कार चालक और उसके दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहे बाइक सवार रजत पुत्र बलदेव निवासी जलाड़ी की टक्कर जलाड़ी से नादौन की ओर आ रही कार के साथ हो गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बाइक सवार को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया लेकिन, वहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पीजीआई ले जाया गया है। वहीं कार चालक मोहन लाल पुत्र मदन लाल निवासी मानपुल और उसके बेटे अदिश का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें