फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा लगा गोरिए पहाड़े दा बसना... पर बच्चों ने मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें बच्चों ने गणपति वंदना, चुपके चुपके गजल, बूमरो-बूमरो, तेरा मेरा रिश्ता पुराना फोजिया, गिद्दा, कैसा लगा गोरिये पहाड़े दा बसना आदि पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विभिन्न गतिविधियों के बारे में मुख्यातिथि और अभिभावकों को बताया। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी शिव देव सिंह, थाना प्रभारी श्याम लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह, अंकुश गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, कमलेश कुमारी, मनीष सोनी, दीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें