फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवारड़ू में अग्रिकांड से जला गरीब परिवार का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील टौणी देवी की ग्राम पंचायत गवारडू के गांव गवारड़ू में एक गरीब परिवार का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया। स्लेटपोश रिहायशी मकान में आग लगने से पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लीला देवी पत्नी बोहरा राम के घर के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं, ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से परिवार को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित लीला देवी बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। उसके पति का भी कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तहसीलदार टौणी देवी मीना देवी और टौणी देवी पुलिस चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने मौके का जायजा लिया। तहसीलदार ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें