फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की मेडिसन ओपीडी में वृद्धि, स्क्रब टायफस का भी नया मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मौसम परिवर्तन के कारण मेडिसन ओपीडी में वृद्धि हो रही है। अस्पताल में बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम के रोजाना 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, बीते दिन अस्पताल में स्क्रब टायफस से भी पीड़ित एक मरीज पहुंची हैं। जिसका उपचार अस्पताल में चला हुआ है। बरसात के मौसम की समाप्ति और ठंड के आगमन पर शुष्क हुए मौसम में अधिकतर लोग सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी बनी हुई है। अस्पताल से एक एमडी विशेषज्ञ ट्रेनिंग पर है।
विज्ञापन

इस कारण शेष चिकित्सकों को भी ड्यूटी और मरीजों के उपचार में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से इन दिनों सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। घास काटने का सीजन होने के कारण स्क्रब टायफस के मामलों में वृद्धि होने की भी संभावना है। क्योंकि बीते दिन आए एक मरीज से पूर्व अस्पताल में नौ दिनों में स्क्रब टायफस के 22 मरीज भी पहुंचे थे। जिनमें से कई का उपचार पूरा हो चुका है, जबकि कई अस्पताल में दाखिल हैं। चिकित्सकों ने उबला हुआ पानी पीने, खानपान का ध्यान रखने, संतुलित आहार लेने और लक्षण पाए जाने पर तुरंत चिकित्सकों को दिखाने का सुझाव दिया है। इस संबंध में मेडिसन विशेषज्ञ डा. भावेश का कहना है कि अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत लेकर अधिकतर मरीज पहुंच रहे हैं। इससे ओपीडी में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों स्क्रब टायफस से पीड़ित एक महिला मरीज भी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें