हमीरपुर। नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर अब 300 नई स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा। इसके लिए नगर परिषद कार्यालय हमीरपुर में 300 नई स्ट्रीट लाइटें पहुंच गई हैं। यह नई स्ट्रीट लाइटें सभी 11 वार्डों में स्थापित की जाएंगी। नगर परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों को लेकर मुद्दा उठाया था। पार्षदों ने नई स्ट्रीट लाइटें मंगवाने की मांग उठाई थी। इस पर 300 नई लाइटों की खेप कार्यालय में पहुंच गई है।
नगर परिषद हमीरपुर के सभी 11 वार्डों में मांग के हिसाब के यह नई स्ट्रीट लाइटें वितरित की जाएंगी। शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगने से शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। सभी 11 वार्डों में स्थापित पुरानी स्ट्रीट लाइटों के खराब हो जाने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के पास इन स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई पहुंचने के बाद अब इन्हें वार्डों में स्थापित किया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों को रास्तों में पसरे अंधरे से निजात मिलेगी। इससे पूर्व की लाइटों में से ज्यादातर खराब पड़ी हैं। लोगों ने नगर परिषद से इन लाइटों को ठीक करवाने की मांग की है। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर की अध्यक्ष सुलोचना देवी का कहना है कि 300 नई स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद के पास पहुंच गई हैं। स्ट्रीट लाइटों को वार्डों में मांग के हिसाब से स्थापित किया जाएगा।