फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पानी उफान पर, स्कूल जाने से वंचित रहे छात्र

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत घलूं के विद्यार्थी खड्ड के उफनते पानी की वजह से पिछले छह दिनों से स्कूल नहीं जा सके हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पंचायत के साथ लगती सुकराला खड्ड पिछले छह दिनों से उफान पर है। खड्ड में ज्यादा पानी होने के कारण बच्चे इस खड्ड को पार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले खड्ड में कम पानी होता था तो जान जोखिम में डाल बच्चे खड्ड पार कर रहे थे लेकिन, पिछले छह दिनों से उफनती खड्ड खतरनाक बन गई है। पंचायत की पूर्व प्रधान प्रकाशो देवी, अमर सिंह, ब्रह्मदास, रविंद्र सिंह ने कहा कि भूंपल के पास सुकराला खड्ड पर पुल न होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इससे खासकर बच्चों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि चुनावों के समय में तो नेता आकर बड़े-बड़े वादे करके जाते हैं लेकिन, बाद में वह कोई सुध नहीं लेते हैं। ग्रामीणों ने सांसद अनुराग ठाकुर से मांग की है कि जल्द इस जगह पर पुल बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें