फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर स्कूल के मैदान में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस इस बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के मैदान में मनाया जाएगा। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस 2018 की तैयारियों को लेकर एसडीएम बड़सर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में डीएसपी जसवीर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग बड़सर के एसडीओ अनिल शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य गौरी शंकर और स्थानीय सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार बड़सर स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले स्वतंत्रता समारोह तहसील परिसर में आयोजित किया जाता था, लेकिन जनता की अधिकता के चलते समारोह के आयोजन के लिए स्कूल के मैदान को चयनित किया गया। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रिहर्सल 13 अगस्त को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें