फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस के कोल ड्रिंक और सालाघाट में खाने में निकला कॉकरोच

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत आते रंगस कस्बे में एक नामी कंपनी के कोल ड्रिंक में कॉकरोच निकला है। ग्राहक ने जब दुकानदार से कोल ड्रिंक खरीदने के बाद इसका सेवन करना चाहा तो बंद बोतल के अंदर कॉकरोच साफ नजर आया। इस पर ग्राहक सुनील कुमार ने दुकानदार को बोतल लौटा दी। ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से खाद्य वस्तुओं की जांच कर कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार सुबह धर्मशाला से शिमला जा रही नॉन स्टॉप बस जब सालाघाट स्थित परिवहन निगम के अप्रूवड ढाबे पर रुकी तो खाना खाते समय एक ग्राहक को दाल में कॉकरोच निकला। ग्राहक ने इस बारे में ढाबा मालिक से शिकायत भी की। लेकिन, कोई उचित जवाब ढाबा संचालक की तरफ से नहीं मिला। जिसके चलते ढाबे में खाना खाने बैठे कई यात्री खाना छोड़ बाहर निकल आए। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार, विनोद शर्मा और अजय ठाकुर ने कहा कि वे शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे हमीरपुर से शिमला के लिए एचआरटीसी की बस में सवार हुए थे। यह बस सालाघाट में परिवहन निगम के मंजूरशुदा ढाबे पर जलपान के लिए रुकी। उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया तो सब्जी में कॉकरोच निकला। उन्होंने कहा कि ढाबा संचालक सफाई का जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं, जिसके चलते ग्राहकों को घटिया खाना परोसा जा रहा है। उन्होंने परिवहन निगम और स्वास्थ्य विभाग से एनएच के किनारे सभी ढाबों का निरीक्षण करने की मांग की है। उधर, एचआरटीसी शिमला के मंडलीय प्रबंधक दिनेश कपूर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला को मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने अप्रूवड ढाबा संचालकों से कहा है कि वह खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें