फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी गाय का दूध अधिक गुणकारी : धूमल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव गगड़ूही के गो संवर्धन केंद्र कुट्ट में गो, जन, राष्ट्र और जगत के हित के लिए गो जप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। केंद्र संचालक डॉ. अशोक ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला ने की। इस मौके उपस्थित अतिथियों ने गो जप महायज्ञ में आहुतियां डाली और गोपूजन किया। इस मौके पर गोशाला चैलचौक के संचालक स्वामी अभिषेक गिरि, जमलीधाम गोशाला के अध्यक्ष एवं केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन रसील सिंह मनकोटिया, तहसीलदार विजय शर्मा, ठाकुर रघुवीर सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि जिस देश में जन्म से लेकर मरण तक गाय के पूजन का विधान हो, जहां गली-गली में दीवारों पर नारे लिखे हों, उस देश में दूध देना बंद कर देने वाली गाय को छोड़ देना बहुत बड़ी समस्या है। पूर्व सीएम ने पहाड़ी गाय पालन को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि जर्सी गायों की अपेक्षा पहाड़ी गाय अधिक दूध देती हैं। पहाड़ी गाय का दूध कहीं अधिक गुणकारी होता है। उन्होंने पर्यावरण को बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें