फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए नहीं बना मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत पड़ते बिझड़ी ब्लॉक के लिए सरकार बनने के बाद भी कोई मास्टर प्लान नहीं बन पाया है। बाजार में न तो गंदे पानी निकासी के लिए उचित व्यवस्था है और न ही कूड़े कचरे को ठिकाने लगाने के लिए कोई व्यवस्था हो पाई है। बाजार में आज दिन तक शौचालयों की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। 20 से 22 पंचायतों की जिम्मेवारी संभाले हुए बिझड़ी क्षेत्र राजनीति और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हुआ है। बिझड़ी बाजार में पेवर टाइलें लगाने का कार्य भी लंबित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में पहले भी कई बार व्यापार मंडल बिझड़ी और ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा प्रयास किए गए, लेकिन कोई योजना आज दिन तक सिरे नही चढ़ पाई। वहीं ताल स्टेडियम का रखरखाव भी ठीक नहीं हो रहा है। इसके अलावा बिझड़ी में कोई भी टैक्सी स्टैंड नही बन पाया है। इस संबंध में एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा का कहना है कि समस्या विभाग के ध्यानार्थ है। अधिकारियों से इसका सर्वे करवाया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उधर, बिझड़ी व्यापार मंडल के प्रधान बब्बी शर्मा ने कहा कि बिझड़ी बाजार की समस्याओं के बारे में ब्लॉक अधिकारियों, प्रशासनिक और सरकार के माध्यम से समस्याओं का हल करवाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें