मोदी ने ऐप से कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद
हमीरपुर में बीजेपी कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को देश की पांच लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप के माध्यम से बातचीत की। इन पांच लोकसभाओं में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र भी शामिल था। जिला हमीरपुर के पार्टी पदाधिकारी इसी उपलक्ष्य में परिधि गृह में एकत्रित हुए जहां वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए सारी व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रधानमंत्री के लाइव आते ही जब सबसे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला हमीरपुर के प्रभारी प्रवीण शर्मा को मोदी ने फोन मिलाया और उनसे बात की तो इस पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के कार्यकर्ताओं से बहुत ज्यादा प्यार और स्नेह रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र लगातार कई वर्षों से भाजपा का गढ़ बना है और निरंतर वह खुद भी तीन बार इस क्षेत्र से सांसद चुन कर आए हैं। इसी वजह से देश की चुनिंदा पांच लोकसभा क्षेत्रों में हमीरपुर भी एक है, जिसे प्रधानमंत्री ने बीजेपी कनेक्ट कार्यक्रम के लिए चुना है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, नरेंद्र अत्री, प्यारे लाल शर्मा, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, सुमना चौहान, रघुवीर ठाकुर, अंकुश दत्त शर्मा, तेज प्रकाश चोपड़ा, सुरेश सोनी, आदर्श कांत, बीना शर्मा, सुमन कपिल, सुनीता सोनी, अनीता गथानिया, अभय वीर लवली, जग सिंह ठाकुर, पंकज मिन्हास, तेन सिंह, चंदु लाल चौधरी, विकास शर्मा, मंजीत ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, रणजीत सिंह, दिनेश ठाकुर, सुनील, अखिल, महिंद्र सिंह, सुषमा, नीलम, नीना इत्यादि उपस्थित रहे।