हमीरपुर। परिधि गृह हमीरपुर में वीरवार को भाजपा आईटी सेल की बैठक हुई। जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि शुक्रवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वरा बीजेपी कनेक्ट कैंपेन का आगाज किया जा रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे हमीरपुर स्थित सांसद कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमीरपुर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस मौके पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पहुंच कर प्रधानमंत्री से संवाद कर सकते हैं। बैठक में बीजेपी कनेक्ट कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए कैसे नमो ऐप का उपयोग करें, इस के ऊपर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय बीजेपी आईटी कोर टीम के सदस्य चेतन बरागटा ने पार्टी के सदस्यों को नमो ऐप के उपयोग की जानकारी दी। इस अवसर पर अजय शर्मा, अंकुश दत्त शर्मा, महिंद्र सिंह, राज कुमारी, बीना शर्मा, पंकज मिन्हास, नीरज शर्मा, तेन सिंह, सुमन कपिल, सुनीता सोनी, अंजू ठाकुर, सुषमा ठाकुर, राखी टंडन, अखिल ठाकुर, कविता, आशा, सीमा इत्यादि उपस्थित रहे।