फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से किसानों को मिलेगा साढ़े बारह रुपये में चूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुर्गी पालन के इच्छुक किसान पशुपालन विभाग के कार्यालय से मात्र साढ़े बारह रुपये में एक चूजा खरीद सकते हैं। पशुपालन विभाग जिला के विभिन्न पशुपालन केंद्रों से लोगों को यह चूजे उपलब्ध करवा रहा है। अभी तक जिला भर में किसानों को 6 हजार चूजे वितरित किए हैं। विभाग द्वारा किसानों को यह चूजे साढ़े बारह रुपये में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बाजार में इन चूजों की कीमत 40 से 50 रुपये है। जिला भर के किसानों को यह चूजे नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत वितरित किए जा रहे हैं। विभाग किसानों को चूजों के साथ 1125 रुपये का पोल्ट्री केज भी अनुदान में दे रहा है। इस योजना के अंतर्गत एक महीने के चूजे किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर माह में यह योजना शुरू हुई थी। विभाग द्वारा फरवरी माह तक लोगों को चूजे वितरित किए जाएंगे। लोग इस योजना का फायदा उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को चूजों को रखने के लिए विभाग द्वारा पोल्ट्री केज भी अनुदान में दिया जा रहा है। ताकि चूजे जानवरों से सुरक्षित रह सकें। जिन किसानों के पास अपनी भूमि नहीं है या खेतीबाड़ी नहीं कर सकते हैं, उन के लिए यह योजना लाभदायक है। किसानों की आय में वृद्धि हो इसके लिए विभाग प्रयास कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों को यह चूजे सब्सिडी देकर प्रदान किए जा रहे हैं। इस संबंध में पशुपालन विभाग हमीरपुर के सहायक उपनिदेशक डॉ. अविनाश शर्मा का कहना है कि जिला के किसानों को इस योजना के तहत 6 हजार चूजे वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को चूजों के साथ 1125 रुपये का पोल्ट्री केज भी अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें