फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर काटा कनेक्शन, 53 हजार जुर्माना भी ठोंका

विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। जिला मुख्यालय के समीप लंबलू बाजार में एक दुकानदार को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। बिजली बोर्ड ने आरोपी दुकानदार का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इसके साथ ही 52,853 रुपये जुर्माना भी ठोंका है। वीरवार शाम पांच बजे बिजली बोर्ड के फ्लाइंग स्कवायड ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओ बिजली बोर्ड लंबलू एसके कपूर अपनी टीम के साथ लंबलू बाजार में निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी नजर एक दुकान के बाहर बिजली मीटर तार से डायरेक्ट कनेक्शन कर रूम हीटर जोड़ने पर पड़ी। एसडीओ ने अपनी टीम समेत दुकान में दबिश दी और दुकानदार को मौके पर हीटर कनेक्शन के साथ पकड़ा। जिसके बाद काफी बहसबाजी भी होती रही। लेकिन बिजली बोर्ड ने दुकानदार का कनेक्शन भी काट दिया और बिजली चोरी करने पर पेनल्टी भी लगाई। इससे पहले बिजली बोर्ड ने दोसड़का में एक भवन निर्माण के दौरान बिल्डर को बिजली चोरी करते हुए पकड़ कर सवा लाख रुपये पेनल्टी लगाई थी। करीब तीन दिन पहले बिजली बोर्ड ने शहर में एक कर्मचारी के आवास पर दबिश देकर बिजली चोरी करने पर साढ़े 17 हजार रुपये जुर्माना ठोंका था। हमीरपुर में अभी तक बिजली चोरी के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। वहीं विभाग ने भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। उधर, बिजली बोर्ड लंबलू के एसडीओ एसके कपूर ने कहा कि लंबलू बाजार में बिजली चोरी करने वाले दुकानदार का कनेक्शन काट दिया है, साथ ही जुर्माना भी ठोंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें