फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं को वितरित किए चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। साईं पब्लिक स्कूल उखली का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी भेंट की। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने लोक संगीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस, लघुनाटिका, नाटी और भंगड़ा आदि की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य मीना शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यातिथि को विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यातिथि ने विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले छात्रों को चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाली चार छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की तरफ से एक-एक हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। चेक ग्रहण करने वाले छात्राओं में अदिति शर्मा, इशिका, खुशबू ओर शगुन शामिल रहीं। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें