फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हुआ बिझड़ी का ताल स्टेडियम

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित ताल स्टेडियम राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। पांच वर्ष पूर्व ढटवाल क्षेत्र के युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 70 लाख रुपये की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण किया गया है। दोनों राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी के चलते ताल स्टेडियम की हालत खस्ता हो गई है। वर्ष 2005 में तत्कालीन भाजपा सरकार के समय इसका निर्माण करवाया गया था। स्टेडियम बनने के कुछ समय बाद ही स्टेडियम के लिए लगाई गई चारदीवारी में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। दर्शक दीर्घा में लगाए गए मार्बल के पत्थर भी उखड़ना शुरू हो गए थे, लेकिन सरकार और क्षेत्र के प्रतिनिधियों की ओर से इस ओर समय पर ध्यान न देने के कारण वर्तमान समय में स्टेडियम की हालत दयनीय हो गई है। स्टेडियम में लगी रेलिंग भी उखड़ना शुरू हो गई है। निर्माण करने वाली संबंधित फर्म और ठेकेदारों से इसकी जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई है। वहीं कांग्रेस सरकार ने भी सत्ता में आने के बाद इस स्टेडियम के रखरखाव के बारे में कुछ नहीं किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सत्तासीन पार्टी के नुमाइंदों से कई बार इस स्टेडियम की हालत सुधारने की मांग की, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस के नुमाइंदे सिर्फ यह कहते हैं कि तत्कालीन भाजपा सरकार की ओर से स्टेडियम के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार से ताल स्टेडियम की हालत सुधारने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी एक रटा रटाया जवाब देते हैं कि मैदान के रखरखाव की जिम्मेदारी खेल विभाग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं नेता
पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है कि अगर भाजपा सरकार सत्ता में होती तो मैदान का रखरखाव करते और स्टेडियम को पहले से भी सुंदर बनाने के लिए प्रयास होते। कांग्रेस सरकार ने सत्तासीन होते हुए भी मैदान की सुध नहीं ली है।

विधायक एवं सीपीएस आईडी लखनपाल का कहना है कि भाजपा सरकार के समय स्टेडियम के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। इस कारण स्टेडियम पांच वर्षों में ही दयनीय स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही स्टेडियम का बेहतर रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें