फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन

Mon, 05 May 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। -संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। चैत्र मास मेलों के समापन के बावजूद श्रद्धालुओं की नई फसल का रोट चढ़ाने की परंपरा जारी रही।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर न्यास ने मंदिर को 24 घंटे के लिए खुला रखा। तड़के साढ़े चार बजे से ही श्रद्धालु कतारों में खड़े हो गए थे। बाबा की आरती के बाद दर्शन की प्रक्रिया आरंभ हुई, जो दिनभर चलती रही। मंदिर परिसर पौणाहारी बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाएं मंदिर के चबूतरे से बाबाजी की गुफा के दर्शन करती रहीं।

देर शाम तक भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरियर नंबर एक से आगे वाहनों को अनुमति नहीं दी गई। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट के सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर को 24 घंटे खोला गया था। सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। -राजेंद्र गौतम, एसडीएम एवं अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें