भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत भोटा से करीब दो किलोमीटर दूर सौर ठमाणी में पुलिस ने एक ट्रक की जांच के दौरान स्पेयर टायर से 20.020 किलोग्राम भुक्की बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार निवासी बस्सी, तहसील भोरंज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ट्रक भोटा की ओर आ रहा था। सौर ठमाणी में लगाए गए नाके के दौरान पुलिस ने ट्रक की जांच की। तलाशी के दौरान स्पेयर टायर से भुक्की बरामद हुई। सदर थाना हमीरपुर में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को दो अक्तूबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद