हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। बैठक में संघ के संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगीराज शर्मा, बलदेव शर्मा, लेख राम कौशल, जगदीश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ सभी खंड इकाइयों के चुनाव सुचारु रूप से संपन्न करवाने पर नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी खंड इकाइयों में नई कार्यकारिणी का शीघ्र गठित करने का आह्वान किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक में भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उपलब्ध धनराशि से शेष कार्य पूरा करवाया जाए। बैठक में हमीरपुर जिला खंड इकाई के चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला चुनाव की तिथि 25 से 30 के बीच निर्धारित करके प्रदेश इकाई को सूचित करने के लिए जिला प्रधान को प्राधिकृत किया गया। इस मौके पर सलाहकार कुलवंत चोपड़ा, आरएल पटियाला, केजी चंदेल, प्रेम चंद शर्मा, दीप चंद शर्मा, धर्म दास चौधरी आदि मौजूद रहे।