फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार होने के कारण दियोटसिद्ध में शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडना शुरू हो गई। गर्मी होने के बाद भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहे। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है। केवल मंदिर को आधा घंटा सफाई के दौरान ही बंद किया जा रहा है। रविवार को अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को न्यास द्वारा बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और देश व विदेश से श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार और रविवार के दिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें