फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवाने आई पुलिस से उलझा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत तरक्वाड़ी बाजार में शनिवार शाम को सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से लगे जाम को हटाने आई पुलिस के साथ एक व्यक्ति उलझ गया। इस पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्ति ने बाजार में गाड़ी खड़ी की थी। इस कारण बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बाजार में करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। लोगों के कहने पर भी व्यक्ति ने गाड़ी को वहां से नहीं हटाया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को मजबूरन पुलिस को सूचित करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद भी रामचंद्र निवासी बजड़ोह ने गाड़ी को वहां से नहीं हटाया और वह पुलिस के साथ उलझ पड़े। व्यक्ति को पुलिस के साथ उलझता देख काफी लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज प्रभारी कुलवंत ने कहा कि पुलिस ने भादंसं की धारा 283, 186 और 189 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जाम को खुलवा दिया गया और व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें