फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार करोड़ से चकाचक होगी सलौणी से कठियाणा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की सलौणी से कठियाणा सड़क का विस्तारीकरण 4.49 करोड़ रुपये से होगा। क्षेत्रवासी लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत करने की मांग करते आ रहे हैं। अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इस सड़क के विस्तारीकरण का कार्य होगा। जिसके लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़क विस्तारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। सलौणी से कठियाणा 11 किलोमीटर लंबी सड़क को चकाचक किया जाएगा। इस सड़क के विस्तारीकरण से क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़क की हालत खस्ता होने से वाहन चालकों और लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के कुल्हेडा, डुगाड़, टांगर, गोड़ी, कठियाणा सहित अन्य कई गांवों के लोगों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। सड़क के पक्का और चौड़ा होने के साथ-साथ पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कश्यप का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस सड़क की डीपीआर तैयार हो गई है। सड़क के विस्तारीकरण पर 4 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें