फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बड्डे अच्छरिये..पर बंटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें पूर्व विधायक बड़सर बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पधारने पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

छात्रों ने ठंडी-ठंडी हवा जो चलदी..., मन मोह लेया कुंडला वाले ने..., धान बड्डे अच्छरिये...पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। स्कूली छात्राओं कशिश, कोमल, प्रिया, कृतिका, खुशी, रचना, आंचल, शिल्पा, सपना, ईशिता, महक, कामिनी, नगमा, शालिनी आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने मुख्यातिथि को स्कूल की चारदीवारी लगाने, कमरों की मरम्मत करवाने और रास्ते के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान नरेंद्र कुमार, मोरसू सुल्तानी पंचायत प्रधान राजेश कुमार, अशोक कुमार, पार्षद अश्वनी कुमार, चंद्रशेखर, राजकुमार, प्रदीप कुमार, सरदारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें