फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दे रहा कॉलेज प्रबंधन : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसएफआई जिला इकाई ने हमीरपुर कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों को परीक्षा केंद्र में नहीं बैठने देने का आरोप लगाया है। महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन कुछ छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है। जिला प्रधान आदेश कुमार, इकाई प्रधान संतोष अत्री, इकाई सचिव रजत ठाकुर का कहना है कि महाविद्यालय में फाइनल परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज के कुछेक छात्रों के नाम परीक्षा लगने से कुछ दिन पहले काटे गए हैं। जब छात्रों ने दोबारा दाखिला लेना चाहा तो कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें दाखिला नहीं दिया।
विज्ञापन

अब उन छात्रों को परीक्षाओं में नहीं बैठने दिया जा रहा है। वार्षिक परीक्षाएं होने के कारण छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। न तो कॉलेज प्रंबधन उन्हें दाखिला दे रहा है और न ही उन्हें परीक्षा में बैठने दे रहा है। इससे छात्र तनाव में हैं। एसएफआई पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रों ने जब इस समस्या से संगठन को अवगत करवाया तो संगठन पदाधिकारियों ने भी कॉलेज प्रबंधन से बात की। इसके बावजूद छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जा रहा है। संगठन ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि ऐसे छात्रों को दाखिला देकर उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाए। अगर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ तो एसएफआई उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें