फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी शर्मा बने ग्रामीण बैंक ऑफिसर आग्रेनाइजेशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ, ग्रामीण बैंक आफिसर्स आर्गेनाइजेशन का 16वां और ग्रामीण बैंक का पहला त्रैवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को समाप्त हो गया। इस दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक पेंशनर्स संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल योगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। संघ ने राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना देशभर के सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ मिलाकर करने की मांग प्रमुखता से उठाई। भारत सरकार की ओर से समस्त ग्रामीण कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार पेंशन योजना 1995 को अन्य बैंकों की भांति शीघ्र प्रदान की जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अन्य बैंकों के समान करुणामूलक आधार पर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए। 10वें वेतन आयोग समझौते के अनुसार सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अन्य बैंकों के समान अन्य भत्ते तथा सुविधाएं शीघ्र लागू की जाएं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में पिछले कई सालों से कार्यरत सफाई कर्मियों को बैंकों के बीच रिक्त चल रहे संदेश वाहकों के पदों पर शीघ्र समाहित किया जाए। भारत सरकार की ओर से जारी न्यूनतम वेतन को लागू किया जाए। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में प्रतिनियुक्ति पर पंजाब नेशनल बैंक से आए स्केल फोर अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए। इसके साथ समस्त संगठनों की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा की देखरेख में चुनाव करवाए गए। जिसमें ऑफिसर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डीसी शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष एसके चंदेल, उपाध्यक्ष केएस राजपूत, केके कौंडल, चंदन शर्मा, विशाल शर्मा तथा राजेंद्र ठाकुर, महासचिव संजीव कुमार, उपमहासचिव रजनीश गुप्ता, संयुक्त सचिव अजय यादव, मुकल कुमार, जोगिंद्र सैणी, अंकुश भाटिया, रचित कटोच, कोषाध्यक्ष चंद्रमणि, कार्यालय सचिव एम दीक्षित, प्रबंध सचिव एनपी सोनी चुने गए। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के प्रधान सतीश कुमार, कार्यवाहक प्रधान आरके चंदेल, उप प्रधान नरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, अजय शर्मा, विजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, महासचिव कमलजीत सिंह, उप महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार सिंह, प्रवीण तिवारी, उमेश कुमार, मनोज कुमार, टेक चंद, कोषाध्यक्ष गंगा राम, कार्यालय सचिव सुनील कुमार प्रबंध सचिव अमर सिंह नागचला को चुना गया। वहीं, पेंशनर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एनके नंदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके वर्मा, उपाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, एनडी ठाकुर, वाईपी शर्मा, महासचिव एमजी सोनी, उपमहासचिव एमएल शर्मा, सचिव टीपी गुप्ता, आरसी गौतम, सतीश कुमार, सुरेश शर्मा और कुलवीर कटोच, कोषाध्यक्ष पीडी शर्मा, मुख्य सलाहकार आरएम जंवाल, प्रबंध सचिव केएस डढवाल कांगड़ा चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें