फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का शीघ्र हो गठन : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ की जिलास्तरीय बैठक रविवार को हमीरपुर में आयोजित की गई। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संघ सदस्यों ने कहा कि 15 अगस्त को सम्मानित होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की सूची डीसी को सौंपी जाएगी। इस मौके पर कई प्रस्ताव पास किए गए। जिला प्रधान देशराज ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों को 15 अगस्त के दिन प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा उनकी विधवाओं को भी यह सम्मान दिया जाता है। शीघ्र ही यह सूची फाइनल कर ली जाएगी। संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि, वह ज्यादा से ज्यादा इससे जुड़ें और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठा कर शीघ्र हल करवाया जा सके। उन्होंने मांग की है कि जो दाड़ी में शहीदी स्मारक बनाया जाना है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए। इसके अलावा संघ की ओर से कई अन्य मांगों पर भी विचार किया गया। जिनमें दाह संस्कार को मिलने वाली राशि का भुगतान एक मुश्त करने की मांग उठाई गई और सरकार से मांग की गई कि स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए ताकि, इस वर्ग की जो भी समस्याएं हैं, वह हल हो सकें। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवारों को मिलने वाले आरक्षण को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर देने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि 4 फीसदी आरक्षण इस वर्ग को दिया जाए। बैठक में नरेश शर्मा, हेम सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, मोहिनी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें