फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन कार्य करने वाली बेटियां अब पोस्टरों पर नजर आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर इस हफ्ते उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों के पोस्टर लग जाएंगे। जिला प्रशासन ने इन पोस्टरों को लगाने संबंधी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। मात्र पोस्टर पर लिखी जाने वाली लाइनों का निर्धारण करना शेष रहा है। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से इस हफ्ते के अंत तक विभिन्न चौराहों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों के पोस्टर लगा दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के तहत यह निर्णय लिया है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रही बेटियों के नाम और उपलब्धि के पोस्टर बनाकर जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए जिला प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संबंधित बेटियों से भी मंजूरी ले ली है। प्रशासन अब इन बेटियों की उपलब्धियां पोस्टर पर उकेर कर लोगों की बेटियों के प्रति सोच को बदलेगा। इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा बेटियों के पोस्टर लगाने के निर्णय को इस सप्ताह के अंत तक अमलीजामा पहनाया जाएगा। पोस्टर लगाने संबंधी सारी प्रक्रिया लगभग पूर्ण की जा चुकी है। अब बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से जिलाभर में यह पोस्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें