फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक स्किड होने से युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत ग्राम पंचायत बगवाडा के समलेडा गांव का युवक बाइक स्किड होने से गंभीर घायल हो गया। बुधवार देर शाम को राजीव कुमार (21) पुत्र नेक राम अपने दोस्त की बाइक लेकर समलेड़ा से घराण की ओर गया था। बाइक का मालिक विशाल चंदेल पुत्र जगवीर सिंह गांव समलेड़ा ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि उसने अपनी बाइक को सड़क के किनारे खड़ा किया था और अपने एक दोस्त से बात कर रहा था।
विज्ञापन

उतने में राजीव उर्फ मिट्ठू वहां आया और बाइक को लेकर घराण की तरफ चला गया। घराण से वापस आते समय भमनोह गोसदन के पास बाइक अनियंत्रित हो कर स्किड हो गई। जिसको गांव की महिलाओं ने देखा तो लोगों को सूचित किया। उसे बेसुध हालत में टौणीदेवी अस्पताल ले गये। जहां से उसे हमीरपुर और हमीरपुर में उसकी नाजुक हालत को देख कर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी केएस ठाकुर ने बताया कि राजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें