फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम बड़सर ने बस अड्डा भोटा का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में बड़सर के एसडीएम विशाल शर्मा ने वीरवार को बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस अड्डे के पास लगे कूड़े के ढेरों को देख एसडीएम तल्ख दिखे और एचआरटीसी प्रबंधन को दो दिन के अंदर कूड़े को वहां से उठाने को कहा। इस मौके पर सभी दुकानदार इकट्ठा हो गए और बस अड्डे की समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया कि निगम को बस अड्डे से सालाना अच्छी आमदन होती है। फिर भी निगम समस्याओं का हल नहीं कर पा रहा है। इस दौरान एसडीएम ने हमीरपुर निगम के कार्यकारी प्रबंधक देशराज को आदेश दिए कि वर्षाशालिका को अंदर से ठीक ढंग से साफ किया जाए। इसके साथ वर्षाशालिका में बिजली का भी प्रबंध करें। विशाल ने दुकानदारों को भी आदेश दिए कि वह अपनी दुकानों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। अगर निगम एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर निगम के कार्यकारी प्रबंधक देशराज, अश्वनी कुमार, पवन कुमार, विजय, संजय, अनिल, अरुण सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें