फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट में माहौल तनावपूर्ण, प्रिंसिपल की कुर्सी-टेबल बाहर निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट में माहौल तनावपूर्ण, प्रिंसिपल की कुर्सी-टेबल बाहर निकाले
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नादौन पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना
मार्च माह से एक पद पर डटे हैं दो प्रधानाचार्य, आए दिन झगड़ों से परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन(हमीरपुर)। प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था का खमियाजा शिक्षण संस्थान के स्टाफ और वहां शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गौना करौर में दो प्रधानाचार्यों के बीच आपसी खींचतान के कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। एक प्रधानाचार्य 18 जूून से शिक्षण संस्थान से बाहर था।
विज्ञापन

वीरवार को जब वह संस्थान में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि प्रधानाचार्य के कमरे में दूसरे प्रिंसिपल ने अपनी कुर्सी, टेबल और कंप्यूटर रखकर कार्य करना शुरू कर दिया था। इस पर पुराने प्रधानाचार्य ने संस्थान के चपरासी को बुलाकर नए प्रधानाचार्य का सारा सामान बाहर निकलवा दिया। जिस पर दोनों प्रधानाचार्यों के बीच पहले तो आपस में खूब मैं-मैं-तू-तू हुई। इसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण होने पर नए प्रधानाचार्य ने पुलिस थाना नादौन को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच माहौल को शांत करवाया। बता दें कि मार्च माह से इस संस्थान में एक पद पर दो प्रधानाचार्य तैनात हैं। जिला से बाहर होने वाली बैठकों में भी दोनों चले जाते हैं। संस्थान में स्टाफ के साथ होने वाली बैठकों को लेकर भी दोनों में पूर्व में कई बार बहस हो चुकी है। इससे पहले भी यह मामला शिक्षा उपनिदेशक, एसडीएम और पुलिस थाना में पहुंच चुका है। दोनों प्रधानाचार्यों का यह मामला न्यायालय में भी चला हुआ है। जहां से दोनों को स्टे मिला हुआ है। उधर, पुलिस थाना नादौन के प्रभारी महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि डाइट से फोन आने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, दोनों के बीच समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें