फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला के आधा दर्जन स्कूलों में बनेंगे हर्बल किचन गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के आधा दर्जन प्राइमरी स्कूलों में आयुर्वेद विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत हर्बल गार्डन बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने जिला के छह स्कूलों के नाम सूचीबद्ध कर लिए हैं। स्कूलों में राजकीय प्राथमिक स्कूल मनिहाल, कौहीं, बल्ह, बाहन्वीं, हिम्मर और खग्गल में यह हर्बल किचन गार्डन बनेंगे। इन किचन गार्डन में आयुर्वेद विभाग द्वारा औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां लगाई जाएंगी। इनमें तुलसी, नीम, पुदीना और करी पत्ता सहित अन्य औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां लगाई जाएंगी। इन जड़ी-बूटियों का प्रयोग बच्चों को बनने वाले मिड-डे मील में भी किया जाएगा ताकि बच्चों को भी इसका औषधीय लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पौधे जिला के स्कूलों में लगाए जाएंगे। इसके लिए आयुष मिशन के तहत पौधों को खरीदने और उनकी देखभाल करने के लिए बजट जारी होगा। इस बजट से पौधे खरीदे जाएंगे और इनके संरक्षण के साधन जुटाए जाएंगे। पौधों के विकास और संरक्षण के लिए हर्बल गार्डन नेरी से विशेषज्ञ समय समय पर इनका निरीक्षण करेंगे और पौधों की देखभाल करेंगे। इस संबंध में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सरिता राणा का कहना है कि विभाग ने छह स्कूलों का चयन राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत हर्बल गार्डन बनाने के लिए कर लिया है। बजट मिलते ही औषधीय पौधे और जड़ी बूटियां इन गार्डन में लगाई जाएंगी ताकि बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील में भी इसका प्रयोग हो सके और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें