फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सेवानिवृत्त अधिकारी सुधारेंगे कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष धनेटा में शुक्रवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एएसआई शशिपाल ने की। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों को पुलिस के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्रग नियंत्रण, नशाखोरी पर कार्रवाई और यातायात के बारे में सुझाव और सहयोग के बारे में विचार साझा किए गए। एएसआई शशिपाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आह्वान किया कि समय-समय पर पुलिस का सहयोग और मार्गदर्शन करें। जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर मिलाप चंद, केसी ठाकुर, सुरजीत सिंह, दलजीत सिंह, प्यार सिंह, मदन लाल, हाकम सिंह, महिंद्र सिंह और अशोक कुमार आदि सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें