फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूरी न करने वाले छह स्टोन क्रशर पड़े बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में औपचारिकताएं पूरी न करने वाले छह स्टोन क्रशर बंद पड़े हैं। जिला के 21 स्टोन क्रशर में से मात्र 15 ने औपचारिकताएं पूरी की हैं। शुक्रखड्ड, सिरहाली, पुंग सहित अन्य खड्डों में स्टोन क्रशर बंद पड़े हैं। विभाग ने क्रशर मालिकों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्देश दिए हैं। स्टोन क्रशरों से आसपास के गंाव के लोगों को भवन के निर्माण के लिए खनन सामग्री उपलब्ध होती है। स्टोन क्रशर मालिक जब सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे, उस के बाद ही क्रशर को चलाने की अनुमति मिल पाएगी। संबंध में जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह का कहना है कि जिला में 21 स्टोन क्रशर हैं, जिन में से 15 चालू हैं और 6 क्रशर बंद पड़े हैं। परमजीत ने कहा कि स्टोन क्रशर मालिक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैैं। उन्होंने कहा जब औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी उसके बाद इन्हें खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें