फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा में दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत पड़ते भोटा बस अड्डे में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे एक दुकान में आग लग गई। जिसके कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग साढ़े नौ बजे बबलू कतना पुत्र रवि कतना की दुकान में अचानक आग गई। दुकान में जब आग लगी तो स्थानीय लोग और दुकानदार एकजुट हो गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। आग को काबू पाता न देख लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस आग की वजह से लगभग 6 लाख का नुकसान हुआ। वहीं आग के लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन की तरफ से हलका पटवारी सैठी, कानूनगो कश्मीर सिंह, तहसीलदार सुभाष ठाकुर ने दुकानदार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। भोटा पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद धीमान का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुकान में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें